
कोरबी चोटिया। जिले के दुरस्त वनांचल ग्रामीण क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल, ने 1 जनवरी नऐ वर्ष के शुभ अवसर पर अपने निवास स्थान में एक संस्कृतिक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के साथ कंबल वितरण का आयोजन रखा था, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि पोड़ी उपरोड़ा के जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, सहित जनपद सदस्य कुंती केराम,व स्थानीय सरपंच राजू राम मरावी, मंच पर आसीन थे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पवन सिंह,का उप सरपंच मुरारी लाल जायसवाल, ने फूल मालाओं से स्वागत किया, इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ का फुलेश्वर जायसवाल, ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया,इस कार्यक्रम की कड़ी के साथ सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में प्रकाश चंद्र जाखड़ ने कहा कि आज बड़े हर्ष की बात है कि नए साल के उपलक्ष में गरीब तबके एवं ग्रामीणों को ठंड से राहत पाने के लिए गर्म कपड़े कंबल का वितरण किया जा रहा है यह एक पुनित का कार्य है ऐसे लोग पुन्य के भागीदार होते हैं, ऐसा आयोजन होनी चाहिए! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पवन सिंह ने सभी को नव वर्ष कि मंगलमय व शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी स्वस्थरहे, आप सभी का मै हृदय से जै जोहार करता हूं, यहां आज जो कार्य हो रहा है मुरारी लाल जायसवाल, परिवार के सौजन्य से निशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है,उनको मै धन्यवाद देता हूं और आगे भी वे ऐसे सेवा भाव कार्य करते रहेंगे, कार्यक्रम के अंतिम चरण में जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, ने कहा कि इस समय शीत लहर चल रही है जिससे ठंड अधिक होने के कारण सर्दी,जुखाम, से राहत पाने के लिए गर्म कपड़े की आवश्यकता है आज हर्ष की बात है कि उन्हें निशुल्क कंबल वितरण किया जा रहा है जिसे पाकर ग्रामीण तबके के लोग खुशी से गदगद हो गए! इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, पत्रकार सुशील जायसवाल, प्रहलाद सिंह बिझवार, मोनू जायसवाल, सरपंच विष्णु आयम, आर . के. बाजपेई,एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक व आसपास के ग्रामीण जन मुख्य रूप से उपस्थित थे!






















