
कोरबा। हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है, जो दृष्टिबाधित एवं नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए शिक्षा और संचार का सशक्त माध्यम बनी ब्रेल लिपि के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिवस ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में यह क्रांतिकारी स्पर्शनीय लिपि विकसित की। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने ना केवल अपनी भावनाएं शेयर की बल्कि आईटीआई रामपुर स्थित रोटरी क्लब द्वारा संचालित दिव्य ज्योति छात्रावास में जाकर वहां के बच्चों को शुभकामनाएं दी। यहां उन्होंने मूक बधिर और दृष्टि बाधित बच्चों में चॉकलेट वितरित किया और उनका हाल जाना।
























