
जांजगीर। कौशल्या निवास पर वीर बजरंगी हनुमत की कृपा बनाए रखने के लिए सबके अंदर ओज तेज शक्ति प्रदान करने वाला सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर को आमंत्रित किया गया था। जिसमें श्री हरि महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमत भजन कर कार्यक्रम स्थल को भक्ति मय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।समिति के अध्यक्ष चमेली साहू ने हारमोनियम पर भजन की अनोखी श्रृंखला पेश करते हुए सभी को भजन में झूमने के लिए मजबूर कर दी ।सुंदरकांड पाठ कर सुख समृद्धि की कामना वीर बजरंगी की कृपा सब पर बनी रहे इस भाव के साथ पाठ किया गया।इस दौरान श्रीमति शशि साहू,श्रीमति सरोजनी साहू,श्रीमति कौशल्या साहू,श्रीमति कमला राठौर,श्रीमति नंदनी श्रीवास्तव,श्रीमति उषा झा,श्रीमति सिद्धि तिवारी,श्रीमति महेश्वरी साहू,श्रीमति गायत्री साहू,श्रीमति रामकुमारी साहू,श्रीमति लक्ष्मीन साहू,श्रीमति अंजली साहू,श्रीमति सपना साहू,श्रीमति अंबिका साहू,अर्चना साहू,शुभी साहू,सहित अधिसंख्य विशेष रूप से सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल रहे। आयोजन कर्ता द्वारा मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू सहित उनके टीम को सम्मानित किया गया।
























