जंगल में पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

शिवरीनारायण। थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) अंतर्गत दिनांक 16.01.2026 को एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 60 वर्ष) का शव ग्राम दुरपा के भदका जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक का रंग गेहूंआ, कद लगभग 6 फीट है। उसने सफेद शर्ट, ग्रे रंग का स्वेटर (जिस पर ‘हृष्ठश्वक्र ञ्ज॥श्व ङ्खश्व्रञ्ज॥श्वक्र’ लिखा है), काला फुल पैंट, ग्रे स्पोर्ट्स जूते एवं मेरून मोजा पहन रखा था। बाएं हाथ में क्क॥ढ्ढरुढ्ढक्कस् कंपनी की घड़ी पाई गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरीनारायण में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यदि किसी भी व्यक्ति को अज्ञात मृतक के बारे में उनको पहचानते/ जानकारी हो तो कृपया निम्न मोबाइल नंबर में सूचित किया जा सकता है।

RO No. 13467/10