मुंबई का मेयर कौन? महायुति में सस्पेंस जारी, शिंदे के साथ बातचीत के बीच दावोस पहुंचे सीएम फडणवीस

मुंबई, 19 जनवरी ।
मुंबई महानगरपालिका में नया मेयर कौन बनेगा इसकी चर्चा जोरों पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्व आर्थिक मंच के लिए दावोस रवाना हो चुके हैं। इस वजह से मेयर को लेकर बातचीत फिलहाल ठप पड़ गई है। महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद अब महापौर पद को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। महापौर पद की कैटेगरी तय करने के लिए लॉटरी 22 जनवरी को होने वाली है। इस फैसले के बाद ही चुनाव की तारीखें सामने आएंगी और प्रक्रिया जनवरी के आखिर तक खिंच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें यह तय होगा कि महापौर का पद ओपन कैटेगरी का रहेगा या स्ष्ट/स्ञ्ज, ह्रक्चष्ट या महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। लॉटरी के नतीजे आने के बाद उसी दिन या अगले दिन यानी 23 जनवरी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सात दिन का नोटिस देना जरूरी है, इसलिए महापौर चुनाव 29-30 या 30-31 जनवरी को हो सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री फडणवीस दावोस में व्यस्त हैं, इसलिए गठबंधन में भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच महापौर पद को लेकर बातचीत रुकी हुई है। फडणवीस रविवार को दावोस के लिए रवाना हुए और वे 24 जनवरी को वापस लौटेंगे। उनकी वापसी के बाद ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस में विश्व आर्थिक मंच की 56वीं सालाना बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक 19 से 23 जनवरी तक चल रही है, जिसमें 130 से ज्यादा देशों के करीब 3,000 नेता शामिल हैं। फडणवीस ने वहां पहुंचते ही मराठी समुदाय से मुलाकात की। वे उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हैं।

RO No. 13467/10