
सहारनपुर। सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में बंद मकान के अंदर मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। एसपी देहात पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का माना जा रहा है। मौके पर पुलिस को मकान के अंदर ताले लगे मिले। शव पर गोली के निशान है। मृतकों में बुजुर्ग महिला, पति, पत्नी और उनके दो बच्चे है। मृतकों में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव हैं। इनके शरीर पर गोली के निशान हैं। पास में तीन तमंचे पड़े मिले हैं। अशोक तहसील कर्मचारी (अमीन) थे।



















