कांग्रेस संगठन को मजबूती मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरिया जिले के विभिन्न मंडलों के लिए अधिकृत मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होने के साथ ही जिले में कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह सूची संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
जारी सूची के अनुसार बैकुंठपुर ब्लॉक अंतर्गत बैकुंठपुर नगर से राजेश कुमार पैकरा, पटना से परेश सिंह, बजरिडांड से बसंत सिंह पोया, पोड़ी से राहुल जायसवाल, मनसुख से विनोद जायसवाल, बुडार से देवनारायण कुशवाहा, बडग़ांव से रामसाई सोरी, भाड़ी से राजू भगत, महोरा से संतोष सूर्यवंशी, रनई से अस्तिक शुक्ला तथा ओडगी से दीपक साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बैकुंठपुर नगर के बैकुंठपुर शहर मंडल की जिम्मेदारी अर्पित मनु गुप्ता को सौंपी गई है। इसी तरह सोनहत ब्लॉक अंतर्गत सोनहत से वीरेंद्र कुमार साहू, कटगोड़ी से राजबहादुर राजवाड़े, केशगंवा से दिल कुमार गुप्ता, भैंसवार रजौली से शिवरतन चिकनजुरी तथा रामगढ़ से गणेश गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। शिवपुर चर्चा नगर से जगृत कुर्रे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से कोरिया जिले में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर एवं मुहर अंकित है।

RO No. 13467/10