
कोरिया बैकुण्ठपुर । विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल पटना द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव के अध्यक्षता में देवगढ़ धाम में मंडल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित व पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, सुनिता कुर्रे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र मिश्रा, मंडल महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, सरपंच नारेन्द्र िंसह, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव उपस्थित रहें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है, जबकि सच यह है कि उसकी कमियों को दूर करके ‘विकसित भारत जी राम जी’ कानून बनाया गया है, जिससे अब गांव के श्रमिकों को 100 नहीं 125 दिन का रोजगार मिलेगा। विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवो की तस्वीर, रोजगार और विकास कार्य में तेजी आएगी।
विकसित भारत जी राम जी को लेकर कार्यकर्ता गांवों में जनचौपाल व बाजारों में सभा करेंगे- भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, विकसित भारत जी राम जी योजना को जनता तक पहुंचाने गांवों में जनचौपाल व हाट बाजारों में नुक्कड़ सभा व जनसम्पर्क कर योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता ने कहा कि, ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर रहा है, वहीं कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीणों क्षेत्रों का विकास होगा, और आम जनता को रोजगार भी मिलेगा। जिला महामंत्री कपिल जायसवाल ने कहा कि, विकसित भारत जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है, और सारी व्यवस्था डिजिटल की गई है। जिससे स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही मंच संचालन मंडल महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी एवं सत्यम साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणेश यादव, वर्षा साहू, राकेश गुप्ता, रूपचंद गुप्ता, मनोज सोनवानी, सुरेन्द्र कुशवाहा, ममता कुशवाहा, रंजीत मंडल, राय सिंह, सुनिल सिंह, रितेश सिंह, संतोष सिंह, चंदन देवांगन, पप्पू साहू, देवेन्द्र कुर्रे, अजीत राजवाड़े, जय राजवाड़े, मंगल सिंह, धर्मजीत सोनवानी, भवरलाल कुर्रे, लहरे सोनवानी, रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन, मीरा सोनी, उर्मिला सिंह,निर्मला पोया, अमित सिंह, अहिबरन सिंह, राजेश सोनी, चन्द्रकली राजवाड़े, प्रियंका कुसुम सोनी, कपिल कुशवाहा, प्रवेन्द्र सिंह, कमलेश साहू, संजय साहू, शिव यादव, सरजू देवांगन, रमेश पोया, सत्यप्रकाश रवि, सुमनकांत तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा -प्रकोष्ठ के जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।


















