बोकारो में सिटी कॉलेज के पास महिला का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बोकारो। सेक्टर छह थाना इलाके में बीएस सिटी कालेज के पास झाडिय़ों में एक 40 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव पुलिस को सुबह मिला। महिला का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संगीता कुमारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंची। एसपी हरविंदर सिंह भी मौके पर आकर जांच में जुटे अधिकारियों को कई निर्देश दिए। खोजी कुत्तों की टीम को बुलाया गया। रांची से विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए भी बुलाया गया। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। महिला के कपड़ों को देखकर कयास लगाया गया कि वह आस-पास के किसी गांव की रहने वाली होगी। पुलिस आस-पास के थानों के साथ-साथ जिले भर के थानों को महिला की फोटो भेजकर शव की शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होते ही अनसुलझी कई गुत्थी सुलझ जाएगी।
इसके बाद हत्यारों को खोजने में मदद मिलेगी। मौके पर मिले साक्ष्यों को देखकर पुलिस यह कयास लगा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारे ने चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला के साथ दुष्कर्म होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। रांची से एफएसएल की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस बहुत जल्द हत्यारे को दबोच लेगी। घटनास्थल पर आकर वह जांच करने वाले अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

RO No. 13467/10