जयपुर में मौत का धमाका: ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर 17 की करणी विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब 7.45 बजे एक ऑक्सीजन रिफिलिंग फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। यह विस्फोट उस समय हुआ जब फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री का टिनशेड उड़ गया और एक दीवार पूरी तरह ढह गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास की रिहायशी कॉलोनियों में भूकंप जैसा अहसास हुआ और लोग घरों से बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल (खेतान हॉस्पिटल एवं अन्य) पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्फोट के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके के पास ऐसी फैक्ट्रियों के संचालन पर सुरक्षा सवाल उठाए हैं।

RO No. 13467/10