
भुवनेश्वर। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में तैनात उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रश्मि रंजन दास उस वक्त अचानक इंटरनेट मीडिया चर्चा के केंद्र में आ गए, जब उनकी प्राकृतिक रूप से लालिमा लिए बालों वाली तस्वीरें वायरल हो गईं।
उनके असामान्य लुक को लेकर मीम बने, मजाक उड़ाया गया और यह सवाल उठने लगे कि क्या ऐसी सूरत वर्दीधारी अधिकारी को शोभा देती है। मामला बढ़ता देख यह वायरल चर्चा वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद विभागीय स्तर पर पूछताछ हुई और मौखिक सलाह भी दी गई।
अधिकारी ने कहा—यह कोई स्टाइल स्टेटमेंट नहीं
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मि रंजन दास ने स्पष्ट किया कि उनके बालों का रंग किसी फैशन या प्रयोग का नतीजा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बालों में न तो लाल डाई लगाता हूं और न ही कोई अन्य रंग।






















