
लेह। उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लद्दाख में निम्मू–पदम–दारचा सड़क पर लेह में हुए एक सड़क हादसे के मृतकों के लिए पांच-पांच लाख की राहत की घोषणा की है।
इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल व दो लापता हैं। हादसे में एक वाहन सड़क से फिसल कर नदी में गिर गया। मृतक की पहचान लिंगशेड निवासी स्तांजिन फंदे के रूप में हुई है। दो लोग लापता लोगों की तलाश जारी है। इस दुखद दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अनुग्रह सहायता की घोषणा की। उन्होंने मृतक के निकट संबंधियों को 5 लाख तथा घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया। उपराज्यपाल ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।






















