
कोरबा। मुख्य सडक़ों से ग्रामीण क्षेत्रों को कनेक्ट करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ के तैयार की गई है काफी संख्या में लोगों को इससे लाभ मिल रहा है इधर कोरबा जिले में झगरहा से कोरकोंमा तक की ग्रामीण सडक़ पर गड्ढों का बोलबाला हो गया है ।इस वजह से लोगों को आवागमन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ों के निर्माण के दौरान 5 साल की गारंटी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवधि में टूट-फूट या खराबी होने पर निर्माण एजेंसी को सुधार कार्य करना है। झगरहा कोरकोमा सडक़ के निर्माण कार्य को लंबा आरसा हो गया है और गारंटी पीरियड भी समाप्त हो गया है। वर्तमान स्थिति में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ विभाग को उदय करना है कि सडक़ की जो दुर्दशा हो चुकी है उसे किस तरीके से ठीक कराया जाए। कोरबा और रायगढ़ के साथ-साथ जशपुर से लेकर रांची के लिए रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवनगमन इस रास्ते से हो रहा है। सडक़ पर बड़ी संख्या में गड्ढों की उपस्थिति से अधिक समय जय हो रहा है और इधन की खपत भी प्रभावित हो रही है। दूसरी और गाडिय़ों के कलपुर्जों में टूट-फूट के कारण खर्च बढ़ रहे हैं। अलग-अलग स्तर पर नागरिक संगठनों ने इस रास्ते पर मौजूद समस्याओं को दूर करने की मांग प्रशासन से की है। लोगों का कहना है कि कोरबा जिले में जिला मिनरल्स फाउंडेशन के पास भरपूर धनराशि है। उसके माध्यम से विभिन्न काम कराए जा रहे हैं तो कम से कम इसी का उपयोग करते हुए इस रास्ते की दिक्कतों को दूर किया जाना चाहिए।




























