बिहार विधानसभा में गूंजा नीट छात्रा दुष्कर्म मामला, विपक्षी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन

पटना, 0२ फरवरी।
पटना में नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में भले ही सरकार ने जांच सीबीआइ को सौंप दी है। इसके बावजूद मामला थमते नहीं दिख रहा है। सोमवार को बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाकपा माले के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इन सदस्यों की मांग थी कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए। विधानसभा में विधायी कार्य शुरू हो इसके पहले माले और कांग्रेस के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर पहुंच गए। माले सदस्यों ने कहा कि शंभु होस्टल में नीट छात्रा से दुष्कर्म ने राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।जिस राजधानी में खुद सरकार बैठती हो वहां ऐसी घटना होना यह साबित करता है कि राज्य में कानून का राज समाप्त हो चुका है। कांग्रेस ने कहा कि नीट छात्रा दुष्कर्म मामले को राज्यपाल अपने भाषण में शामिल करना और अपने अभिभाषण में इस घटना का उल्लेख करें।

RO No. 13467/10