
शेन्जेन। चीन ने सोमवार को बताया कि उनके छह नागरिकों की हत्या और म्यांमार से चार अरब डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में दोषी पाए गए चार लोगों को फांसी दे दी है। न्यायालय ने सोमवार सुबह एक बयान में फांसी की घोषणा की, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फांसी कब दी गई। म्यांमार में घोटाले के केंद्र चलाने के आरोपित 11 अन्य लोगों की फांसी की घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी। शेन्जेन अदालत ने नवंबर में कुख्यात बाई परिवार के सदस्यों सहित पांच लोगों को घोटाले के केंद्रों और कैसीनो के नेटवर्क चलाने के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।अदालत ने बताया कि आरोपितों में से एक, समूह के नेता बाई सुओचेंग की सजा के बाद बीमारी से मृत्यु हो गई। इस समूह ने म्यांमार के चीन की सीमा से लगे कोकांग क्षेत्र में औद्योगिक पार्क स्थापित किए थे। यहां से वे जबरन वसूली और आनलाइन फ्राड जैसे अपराध को अंजाम देते थे।

























