कोयलांचल चिरमिरी से जुड़ी कई समस्याओं पर सीजीएम से मिले कांग्रेसी, दी जानकारी

चिरमिरी। बीते मंगलवार को चिरमिरी क्षेत्र के एसईसीएल के महाप्रबंधक से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर ज्ञापन के रूप में पत्र देते हुए शहर की वर्तमान समस्याओं को अंकित त्वरित निराकरण करने की मांग की है।
श्री जैन ने अपने ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई जिसमे प्रमुखता से अंजनहिल नवीन प्राइवेट खदान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने पर बल दिया और नविन खदान के संचालन और विस्तार में अधिक से अधिक रोजगार को प्राथमिकता देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की पहल पर ध्यान आकर्षण करने की बात कही। बीते तीन वर्षो से चिरमिरी शहर के डोमनहिल क्षेत्र में निर्माण हुए मंगल भवन पर लगा स्टे हो हटाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में उक्त भवन का लाभ शहर को मिल सके। डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में( एलकेजी) से एक सेक्शन अतिरिक्त बढ़ाया जाए ताकि स्थानीय छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिल सके.शहर को स्वच्छ बनाने के लिए क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। गंदगी से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बहरहाल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शहर की और भी कई समस्याओ को अपने ज्ञापन में प्रमुखता से रखते हुए उन्हें पूर्ण करने की मांग को पत्र में दर्शाया है । अब देखना यह होगा की एसईसीएल एजेंसी इन मांगो पर अपनी कितनी भागीदारी निभाती है । श्री जैन के साथ उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों की मांग पर मुख्य महाप्रबंधक ने उन्हें आश्वासन देते हुए सभी मांगो को जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर, रामप्यारे चौहान,इंद्रजीत सिंह लाटू, उप नेता विपक्ष प्रतिपक्ष इकराम आजमी,पार्षद राहुल भाई पटेल, शहाबुद्दीन,अनीश,उदय सिंह, मुमताज, गणेश वर्मा उपस्थित थे।

RO No. 13467/10