अदाणी फाउंडेशन की ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ पहल से कोरबा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को मिली नई मजबूती

* अदाणी फाउंडेशन–केपीएल की सीएसआर पहलों के तहत स्कूलों में बाउंड्री वॉल व शौचालय निर्माण
* ⁠4100 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल किट वितरण
* ⁠06 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 12 गांवों के 2500 से अधिक ग्रामीण को मिला स्वास्थ्य लाभ.
* ⁠ग्रामीणों ने कहा, अदाणी फाउंडेशन के समग्र विकास का प्रयास सराहनीय है

कोरबा, 04 फरवरी 2026: जिले के बारपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) अपनी सामाजिक सरोकारों के तहत ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ के विचार को साकार कर रहा है। केपीएल ने अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ी हैं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिली है।

इसी परिपेक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत खोड्डल व सरगबुंदिया के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में निर्मित किए गए बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थी, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को गांव की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस बाउंड्री वॉल के निर्माण का उद्देश्य स्कूलों में असमय एवं असामाजिक तत्वों का विद्यालय परिसर को सुरक्षित करना, साथ ही खोड्डल गांव के पंचायत भवन, दो आंगनवाड़ी केंद्र व सामुदायिक मंच, हाई मास्ट लाइट एवं ओवरहेड वाटर टैंक का संरक्षण करना है। इसी के साथ ही गांव में स्वच्छ पेयजल हेतु परिसर में ही आरओ जल संयंत्र लगाने का कार्य जारी है।

केपीएल के आसपास के गाँवों क्षेत्र में स्वच्छ स्कूल अभियान के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत पताढ़ी के शासकीय विद्यालय दर्राभाठा में पुरुष एवं महिला शौचालयों का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन भी सोमवार को स्कूल शिक्षकों, विद्यार्थीयों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। इस सुविधा से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को स्वच्छता का लाभ मिलेगा तथा विद्यालयीन अधोसंरचना और ग्रामीण विकास को बल मिलेगा। जबकि दो अन्य स्कूलों में शौचालयों जिनमें ग्राम सरगबुंदिया तथा उरगा के स्कूल शामिल है,में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

वहीं दूसरी ओर अदाणी फाउंडेशन ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ग्राम कुदुरमल, उर्गा, अखरापाली, बारीडीह, कटबिटला, संडैल, बैसामुड़ा, सरायडीह इत्यादि सहित आसपास के गांवो के 46 शासकीय स्कूलों में 4100 अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोट बुक व जोमेट्री बॉक्स युक्त किट वितरित किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी अदाणी फाउंडेशन ने उल्लेखनीय कार्य किया है। अब तक छह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्राम पंचायत कटबितला और बरिडीह, पहन्दा, पताड़ी इत्यादि सहित कुल 12 गांवों के लगभग 2,500 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सहित निःशुल्क दवाओं का लाभ भी मिला।

इन सभी कार्यक्रमों के दौरान गांव के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने अदाणी फाउंडेशन और केपीएल के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी संयंत्र और गांवों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास में विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

RO No. 13467/10