मिट्टी के ढेर से फिसली कार, दो की मौत

कोरबा। भारतमाला परियोजना में पिछली रात एक फोर व्हीलर गाड़ी कि दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में एनएसयूआई का राष्ट्रीय संयोजक राहुल राय है। जानकारी मिली की फोर व्हीलर में सवार होकर यह चारों बालको नगर के नजदीक बेलाकछार जा रहे थे, जहां पर उन्हें एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होना था। उरगा थाना क्षेत्र के नजदीक भारतमाला परियोजना की सडक़ से गुजरने के दौरान इनका फोर व्हीलर मिट्टी के ढेर के संपर्क में आने के साथ ही फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताएंगे कि घटना में राहुल राय और उसके एक साथी ढालू अग्रवाल की मौत हो गई जबकि भोला और उसका एक साथी जख्मी हो गया। डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग को इस बारे में सूचना मिलने के बाद संबंधितों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दुर्घटना की खबर से संबंधित लोगों के परिजन और शुभचिंतक सक्ते में आ गए। पुलिस ने कहा है कि यह मामला लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का है इसलिए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

RO No. 13467/10