अवैध रेत खनन और परिवहन एक जेसीबी व 4 हाइवा जब्त

जांजगीर। राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने पिपरदा-पुछेली रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में सख्त कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी एक्सवेटर मशीन और 4 हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं। जांच दल ने जेसीबी मशीन को पुलिस थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा, जबकि हाईवा वाहनों पर नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। इस मामले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

RO No. 13467/10