नैनीताल में 124 लोग ले रहे दोहरी पेंशन… कैग की रिपोर्ट से फर्जीवाड़ा हुआ उजागर, की जाएगी वसूली

हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में हुए फर्जीवाड़े में नैनीताल जिले के 124 लोग भी शामिल हैं। यह सामाजिक सुरक्षा, पारिवारिक, आंदोलनकारी की पेंशन के साथ ही विधवा और वृद्धावस्था जैसी पेंशन भी ले रहे हैं। देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में मामला उजागर होने के बाद निदेशालय ने जिलों को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद दोहरी पेंशन ले रहे लोगों के सत्यापन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिले के आठों ब्लॉकों में सत्यापन की प्रक्रिया हो रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि 124 की सूची में कुछ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। हालांकि, गहन जांच की जा रही है। दो पेंशन लेने वालों के विरुद्ध रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

दो पेंशन प्राप्त करने से समय से वर्तमान तक ली गई धनराशि की वसूली होगी। जल्द सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।

RO No. 13467/10