कानपुर का महाठग: 10 देशों 1500 से करोड़ से ज्यादा की ठगी, 30 गवाहों के आधार पर 365 पेज की चार्जशीट

कानपुर। दिल्ली के मालवीय विहार के रवींद्र नाथ सोनी के खिलाफ सदर कोतवाली ने 365 पेज की चार्जशीट कोर्ट में लगाई है। इसमें 20 गवाह, सीडीआर, मोबाइल में मिला डेटा, बैंक खातों के ट्रांजेक्शन व संपत्तियों का विवरण शामिल किया गया। ये चार्जशीट पुलिस ने पहले मुकदमे की लगाई है। आरोपित के खिलाफ अब तक 24 मुकदमे सदर कोतवाली में ही लिखे जा चुके हैं। एसआइटी की जांच में अब तक महाठग के 46 बैंक खाते और 45 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां चिह्नित हो चुकी हैं।

परेड निवासी अब्दुल करीम ने पांच जनवरी 2025 को दिल्ली के मालवीय नगर निवासी रवींद्रनाथ सोनी के खिलाफ 42,29,600 रुपये ठगी का मुकदमा कराया था। सदर कोतवाली पुलिस ने रवींद्रनाथ को 30 नवंबर को देहरादून से गिरफ्तार कर एक दिसंबर को कानपुर जेल भेजा था। बाद में एसआइटी की जांच में सामने आया कि रवींद्रनाथ सोनी भारत, यूएई, जापान,कनाड़ा, नेपाल समेत 10 देशों के हजारों लोगों से 1500 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

इसके बाद एक-एक कर भारत के कई राज्यों, यूएई समेत देशों के पीड़ित शहर आए। उनमें से 24 लोगों ने महाठग के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमे कराए। इसमें छह जीरो एफआइआर भी हैं। हालांकि सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायत ई-मेल के जरिए भी की, जिन्हें संबंधित थानों में मुकदमा कराने के लिए कहा है। वहीं, एसआइटी महाठग का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उसे देहरादून वाले घर भी ले गए थे, जहां से 10 मोबाइल, लैपटाप समेत कई साक्ष्य जुटाए थे, जिनकी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया।

प्रकरण में महाठग के बैंक ट्रांजेक्शन व क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन व संपत्तियों की जांच ईडी और आयकर विभाग भी कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि चार फरवरी को 30 गवाहों के बयान, आरोपित व ब्लूचिप कंपनी के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन, काल डिटेल रिपोर्ट व दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर 365 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में लगाई है।

दो अभिनेता, पूर्व क्रिकेटर, महिला खिलाड़ी, रेसलर समेत कई हस्तियों की संलिप्तता की हो रही जांच

एसआइटी की जांच में रवींद्रनाथ सोनी के साथ कई चर्चित हस्तियों के फोटो-वीडियो मिले, जिसमें राजनेता भी शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेता सोनू सूद, सूरज जुमानी, पूर्व क्रिकेटर, महिला खिलाड़ी, रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली हैं। इसमें अभिनेता व रेसलर को एसआइटी ने बयान के लिए नोटिस भी भेजे, लेकिन वे लोग नहीं आए। सूरज जुमानी भी रवींद्रनाथ सोनी के साथ मुकदमे में आरोपित है।

RO No. 13467/10