विधायक प्रेमचंद बोले- लक्ष्य अपने करनी होगी कड़ी मेहनत

कोरबा। शासकीय महाविद्यालय दीपका में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का ‘वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमापूर्ण माहौल और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की सराहना की। अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य ममता ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया और महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, एस.ई.सी.एल गेवरा क्षेत्र के एजीएम डॉ सुरेश चौधरी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल दीपिका, मनोज दुबे उपाध्यक्ष भाजपा मंडल दीपका, सरपंच झाबर रामसिंह कंवर, निलेश साहू उपसरपंच प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। समारोह के दूसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें नृत्य, गायन और नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया।संचालन सांस्कृतिक प्रभारी एस के राठौर और राजमणि साकेत द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य और महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RO No. 13467/10