अराजक तत्वों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस ने रात्रि में चलाया विशेष अभियान, कई पर कार्रवाई

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 07 एवं 08 फरवरी की दरमियानी रात्रि को कोरबा जिले में विशेष रात्रि चेकिंग एवं कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले भर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी समझाइश दी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व से आदतन अपराधी पाए गए 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129 क्चहृस्स् के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं, संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 क्चहृस्स् के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त कांबिंग गश्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस सहायता नंबर पर दें।

RO No. 13467/10