शराब पीने के दौरान विवाद हमले में युवक की हुई मौत

जांजगीर। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोशन सूर्यवंशी (23) के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे रोशन सूर्यवंशी कुछ अन्य युवकों के साथ तालाब के पास शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने रोशन के पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं और वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही तड़पने लगा। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और घायल रोशन को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RO No. 13467/10