देशभक्ति के साथ चारों युग महाकाव्यों पर आधारित रहा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव

कोरबा । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव अयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने प्रस्तुत किये अनेक कार्यक्रम अयोजित है चार युगों पर नृत्य नाटिका, राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति व महाकाव्यों पर नाटक का मंचन किया गया ।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती व महाराजा अग्रसेन पूजा अर्चना व दीपप्रज्वलन से किया गया । इस अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ने अपने स्वागत उदबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव की सभी को बधाई देता हूं यह ऐसे सदस्यगण भी है जिन्होंने मातृ शक्ति को आगे बढने वे शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए महाविद्यालय बनया गया । श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन ने अपने उदबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव पर सभी को बधाई देता हूं यह हमारे कार्यकाल का अंतिम प्रडाव चल रहा है दो वर्ष का कार्यकाल कब चला गया पता ही नहीं चला है अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव सम्मेलन आप सभी को काफी समय से प्रतिक्षा रही होगी शिक्षा के क्षेत्र में जिसे आप योगदान देती है अन्य प्रतिभा को भी निखरे इससे बच्चों का सर्वगिन विकास होता है । पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ में अग्रवाल समाज काफी अग्रीण है अग्रवाल समाज का विद्यालय, भवन, महाविद्यालय गौशाला है कोरबा में 3.5 एकड जमीन भी मिल गई है जिसमें समाज में अच्छा से अच्छा भवन बने समाज में सभी को मिल कर काम करना चाहिए ।
वार्षिक उत्सव के इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा विभिन्न महाकाव्य पर आधारित नाटकों के साथ, एनसीसी ग्रुप के द्वारा देश भक्ति नृत्य, चार युगों पर नृत्य नाटिका ने सतयुग से कलयुग तक के अवतरों को का जहां प्रस्तुति दी गई वही पंजाबी नृत्य, छत्तीसगढी, राजस्थानी, गुजरती लोक नृत्य, कत्थक नृत्य, बी एंड संकाय के द्वारा अंधविश्वास का अंत नाटक की प्रस्तुति में जहां अगूंठी के किरादार ने दर्शकों का मन मोह लिया इसके साथ ही अंधविश्वास के उपर एक कुटर घात भी प्रस्तुत किया जिससे एक अच्छा संदेश भी दिया गया । महाकवि कालीदास के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सचिव गोपाल अग्रवाल, मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल श्री अग्रसेन षिक्षण समिति महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्षता उमा बंसल, सदस्य राज सिंघल छेदी लाल अग्रवाल, राहूल मोदी नरेन्द्र अग्रवाल नरेश अग्रवाल श्रीमति सुमन अग्रवाल श्रीमति भगवती अग्रवाल व अग्रबन्धुगण उपस्थित हुए। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय से श्रीमति किरण बाजपेयी, रोनिता दास, उशी वाला गुप्ता, अंजना चौधरी, निना शर्मा, रूचिका कल्ला, हिना कौशल, प्रशांत राजपूत, इंदू उपासना साहू, व शिक्षक एवं शिक्षकाऐं व भारी संख्या में छात्राऐं व उपस्थित थे ।

RO No. 13467/10