
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से तीन लोगों से एक करोड़, 58 लाख 49 हजार 140 रुपये ठग लिए। राजेश अग्रवाल ने बताया कि उसकी मथुरा रोड पर फैक्ट्री है। सेक्टर-पांच पंचकुला की फैक्ट्री मालिक बता कर संजय कोहली नाम के व्यक्ति ने लेन-देन के आधार पर क्रेडिट पर पिग आयरन की आपूर्ति करा ली। इसकी कीमत एक करोड़ 58 लाख 34 हजार 391 रुपये बनती है। अब वह रुपये नहीं दे रहा है। अपनी दुकान को बंद करके कहीं भाग गया है। इसी तरह से ब्राह्मण वाडा के रहने वाले मयंक वर्मा ने बताया कि निवेश कराकर मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 90 हजार 749 रुपये ठग लिए।






















