पुलिस की सख्ती से अवैध कार्यों में संलिप्त तत्वों में बढ़ी बेचैनी

चिरमिरी। पुलिस महानिदेशक सगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक जिला एम सी बी के निर्देशानुसार जिले भर में चलाए जा रहे एवं अवैध कार्यो पर प्रभावी कार्रवाई के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के द्वारा विशेष टीम बनाकर बीते बुधवार को छोटा बाजार निवासी सदानंद उ$र्फ सद्दा बिसाई पिता स्व नरसिंघ बिसाई उम्र करीब 56 वर्ष जो अपने अपने घर के सामने मोबाइल व्हाटअप के जरिये सट्टा पट्टी ले रहा था जिसे मौके पर दबिश देकर पकड़ा गया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी नगद 2210 रुपये एक मोबाइल जप्त किया गया आरोपी द्वारा संगठित होकर छोटी बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को सट्टा पट्टी दे रहा था जो फरार है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी मोबाइल में आये अन्य नमो की जाँच की जा रही है आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया प्रकरण के फरार आरोपी शिवराम सोनवानी की पताशाजी की जा रही है उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह चंद्रसेन राजपूत मदन राजवाड़े हाफिज कुरैशी महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी,यसोदा रजवाड़े का अहम योगदान रहा।

RO No. 13467/10