
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. बिग बॉस 19 में सिर्फ एक दिन के लिए आने के बाद से ही आकांक्षा ट्रोलिंग क्वीन बन गई हैं. पहले वह मां नहीं बनने के फैसले पर ट्रोल हुई थीं और फिर वह अपने नए प्रोजेक्ट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गईं. इन सबके बीच, आकांक्षा अपनी बिंदास लाइफ जी रही हैं. उन्होंने अपनी कुछ नई फोटोज से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. एक-एक फोटो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं.
आकांक्षा चमोला ने अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें वह रेड वाइन बनी हुई दिख रही हैं. इन फोटोज में आकांक्षा ने लाल रंग का गाउन पहना है, जो ऑफ शोल्डर है.
आकांक्षा चमोला अपनी इस तस्वीर में खिलखिलाकर मुस्कुरा रही हैं. एक्ट्रेस की स्माइल इस फोटो में चार चांद लगाने का काम कर रही हैं और उनकी छोटी चोटी आंखें काफी क्यूट लग रही हैं.
आकांक्षा चमोला ने अपने लुक को परफेक्ट रखा है. एक्ट्रेस ने रेड गाउन के साथ गोल्डन नेकपीस कैरी किया, जो काफी यूनिका दिखा और बालों को कर्ली करवाए. इस लुक में वह काफी क्यूट लगीं. आकांक्षा ने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को एलिगेंट बनाने के काम किया.
आकांक्षा इन दिनों काफी ट्रोल हो रही हैं लेकिन उनकी इन फोटोज से साफ है कि एक्ट्रेस को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ रहा. वह अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं और आराम से अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं.
आकांक्षा चमोला ने इन फोटोज पर खास कैप्शन लिखा है. उन्होंने इस फोटोज के साथ रेड रोज लगाए हैं. एक्ट्रेस ने बहुत ही प्यार के साथ अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जिससे उनकी बोलती बंद हो गईं.
आकांक्षा चमोला की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. कई सारे फैंस ने हार्ट इमोजी भेजे हैं और कुछ फैंस फायर के इमोजी लगा रहे हैं. फैंस ने आकांक्षा को सबसे ज्यादा सुंदर बताया है.
आकांक्षा चमोला विवादों में हैं. आकांक्षा ने नेशनल टीवी पर कहा था कि उन्हें बच्चों की जिम्मेदारी नहीं चाहिए क्योंकि वह नहीं मानती कि वह इस जिम्मेदारी को उठा सकती हैं. इस पर वह काफी ट्रोल हुईं. गौरव खन्ना कई बार अपनी पत्नी का बचाव कर चुके हैं, लेकिन आकांक्षा को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता.


























