शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी

जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में इन्वेटमेट के नाम पर 8.45 करोड की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी अखराभांठा सक्ती ने 30 जनवरी को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एकाउंटेंट का काम करता है। उसकी जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देबनाथ से सन 2021 मे चाम्पा मे मेदी लाल देवांगन के माध्यम से हुआ था। प्रार्थी देबनाथ ने शेयर मार्केट मे पैसा लगा कर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उस पर पांच प्रतिशत ब्याज प्रति महिना और साथ ही उसके द्वारा बोला गया कि जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम इन्वेनस्टमेंट करेंगे उसमें भी आपको लाभ होगा। उसके प्रलोभन एवं झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगो के द्वारा राशि 8 करोड़ 45 लाख रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया
गया। कुछ लोगो को 8 माह एवं कुछ लोगो को एक दो माह पांच प्रतिशत ब्याज के रूप मे दिया था, उसके बाद वह आना कानी करते हुए कंपनी में घाटा होना और कुछ समय बाद पूरा पैसा वापस करने का वादा करता रहा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मुखबिर सूचना के आधार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से निवेश कराना तथा उसी पैसो में से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर का पूरा रंगरोगन करवाना और सोना आई.डी.बी.आई बैंक में रखना तथा घर का कागज घर के आलमारी में रखना बताया। आरोपी के कब्जे से आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंको का चेकबुक, 1 डेबिट कार्ड व 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्रायवरी लायसेंस एवं 3 नग महंगे मोबाईल एवं 30000 नंगद बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड लिया गया है।

RO No. 13467/10