
जांजगीर-चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा में भी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर डॉ. संजय कुमार सिंह महासचिव, प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन के नेतृत्व में देखने को मिला। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत इस 12 फरवरी की औद्योगिक हड़ताल में स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी श्रमिकों की एकजुटता को दर्शाती है। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा में हड़ताल का संचालनं प्रकाश एम्प्लॉइज यूनियन के महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया, जिससे औद्योगिक कार्यों पर प्रभाव पड़ा। चांपा इकाई के कर्मचारियों ने भी वही मांगें दोहराईं जो राष्ट्रीय स्तर पर उठाई जा रही हैं, जिनमें श्रमिक विरोधी चारों श्रम संहिताओं का निरस्तीकरण, सभी श्रमिकों के लिए सार्वभौमिक सामजिक सुरक्षा, मनरेगा की बहाली, न्यूनतम मजदूरी 26000 रुपए, समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थायी नौकरियों के निजीकरण व आउटसोर्सिंग पर रोक, फिक्स्ड टर्म रोजगार की वापसी,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश एवं निजीकरण पर रोक, श्रमिक विरोधी, जनविरोधी बिजली विधेयक, किसान विरोधी बीज विधेयक तथा अन्य किसान विरोधी नीतियों की वापसी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, भूमि, आजीविका एवं खाद्य सुरक्षा और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग शामिल समर्थन प्राप्त होना इस बात का प्रतीक है है। आंदोलन को सभी कर्मचारियों का पूर्ण कि श्रमिक अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं। इस अवसर पर शिवदयाल वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, राज कुमार सरोज, तापस दत्ता, योगेश देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















