
नईदिल्ली १3 फरवरी ।
बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद मतगणना जारी है। 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी बहुमत का आकड़ा पार करते हुए प्रंचड जीत की ओर अग्रसर है। तारिक रहमान की पार्टी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, जमात 70 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में तारिक रहमान का पीएम बनना तय है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को मिली प्रंचड जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में क्चहृक्क को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। बांग्लादेश की राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत हो चुकी है और तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक बदलावों के बाद नई लीडरशिप उभरकर सामने आई है। बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिली प्रंचड बहुमत से तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है। भारत बांग्लादेश के चुनावी नतीजों पर बारीकी से नजर रख रहा है, क्योंकि यह नतीजा न सिर्फ बांग्लादेश की राजनीति के लिए बल्कि भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश चुनाव का असर नई दिल्ली और ढाका के संबंधों पर पड़ सकता है। खासकर ऐसे वक्त में जब, भारत समर्थक शेख हसीना के आवामी लीग को चुनाव लडऩे से रोक दिया गया है।

















