
नई दिल्ली। खालिस्तानी अलगवावादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्यी की साजिश की बात आरोपी निखिल गुप्ता ने US कोर्ट में कबूल की है। निखिल गुप्ता पर भारत सरकार के आदेश पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। उसने जून 2024 में फेडरल कोर्ट में भी अपना गुनाह कबूल किया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहट्टन में US अटॉर्नी ऑफिस ने कहा कि शुक्रवार को 54 साल के गुप्ता ने भाड़े पर हत्या, भाड़े पर हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का गुनाह कबूल किया। हत्या की नाकाम कोशिश के बाद, गुप्ता को जून 2023 में चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया और यूएस को एक्सट्रैडिट किया गया।
जबकि यूएस प्रॉसिक्यूटर ने गुप्ता पर भारत सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, नई दिल्ली ने यह कहते हुए खुद को इस साजिश से दूर कर लिया है कि यह सरकार की पॉलिसी के खिलाफ था।
पन्नू, जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया है, यूएस का रहने वाला है और उसके पास अमेरिका-कनाडा की दोहरी नागरिकाता है। इस कथित हत्या की साजिश ने पहले भी अमेरिका और कनाडा के साथ कनाडा के साथ भारत के रिश्तों में तनाव पैदा किया था।



























