
जोधपुर 14 फरवरी। कथावाचक साध्वी प्रेम बाइसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में साध्वी को जहर देने या दूसरे अप्राकृतिक कारणों से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही उनके साथ किसी तरह की गलत घटना के सबूत भी नहीं मिले हैं। एसआईटी प्रमुख एसीपी छवि शर्मा के अनुसार, अब मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर रिपोर्ट का एनालिसिस कर मौत के कारणों का खुलासा करेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार, साध्वी प्रेम बाइसा को अस्थमा की बीमारी थी। गौरतलब है कि 28 जनवरी को साध्वी को जुकाम हो गया था। जिस कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी गई थी। साध्वी को नर्सिंग स्टाफ देवीसिंह ने दो इंजेक्शन लगाए थे। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। 29 जनवरी को शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था जबकि एफएसएल जांच के लिए प्रिजर्व विसरा को दो फरवरी को भेजा गया था। रिपोर्ट आने में 11 दिन का समय लगा।
























