जिला भाजपा अध्यक्ष मोदी का नोनबिर्रा में प्रवास, हुई तैयारी

कोरबा। करतला भाजपा मंडल में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का आज प्रथम प्रवास हो रहा है। नोनबिर्रा में कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत सत्कार किया जाएगा। युवा नेता आकाश गुप्ता की अगुआई में खास तैयारी की गईं हैं।आकाश ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद श्री मोदी इस मंडल में पहली बार पहुंचेंगे। संगठन की मजबूती और निर्धारित कार्यक्रम को रफ्तार देने की मंशा के साथ यह प्रवास तय हुआ है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी की है। बताया गया कि कई तरह के बदलाव और संगठन स्तर पर किए जा रहे हैं कार्यों से स्थानीय कार्यकर्ता काफी खुश है। सरकार की योजना का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलने से लोगों का भरोसा पार्टी पर बढ़ा है। आकाश ने कहा कि इस बीच जिलाध्यक्ष क प्रवास से स्थिति बेहतर होगी और कार्यकताओं में उत्साह का संचार होगा। संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यों को लेकर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। उसने आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक स्तर पर और तेज किया है। दौरे भी इसका एक खास हिस्सा है।

RO No. 13467/10