
कोरबा। कोयलांचल दीपका के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सोनू राठौर ने समस्त कोरबा जिला एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। यह पावन पर्व हमें सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।सुरेंद्र सोनू राठौर ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी श्रद्धालु शिवालयों में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाएं।


















