रजा पहलवी ने यूएस राष्ट्रपति से लगाई मदद की गुहार कहा- इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म करने का समय

नई दिल्ली 15 फरवरी। ईरान के आखिरी शाह के देश निकाला पाए बेटे रजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से गुहार लगाई है। रजा पहलवी ने ट्रंप से ईरानी लोगों की मदद करने की अपील की। अमेरिका में रह रहे रजा पहलवी 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले ईरान नहीं लौटे हैं। इस क्रांति ने ईरान से राजशाही को हटा दिया था। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टरों से बात करते हुए रजा पहलवी ने कहा, इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म करने का समय आ गया है।
पहलवी ने देश और विदेश में रह रहे ईरानियों से ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखने की अपील की है। रजा पहलवी ने ईरानी लोगों से शनिवार और रविवार की रात आठ बजे अपने घरों और छतों से नारे लगाने की अपील की है, ताकि जर्मनी और दूसरी जगहों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के साथ मेल खा सकें।

RO No. 13467/10