
रायपुर, १५ फरवरी ।
टी-20 विश्वकप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर करोड़ों रुपये का सट्टा लग गया है। सट्टेबाजी ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा रही है। सटोरियों को बड़ा दांव लगाने के लिए बुकी कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम को फेवरेट बताया गया है और इसी के अनुसार दांव लगाया जा रहा है। सटोरियों को बिना डर के खेलने के लिए किराए पर कमरे लिए गए हैं। कुछ होटलों में भी बुकिंग की गई है। इसका पता चलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है। सूत्रों का कहना है कि क्रिकेट वल्र्ड कप शुरू होते ही पुराने और कुख्यात सटोरिए तेजी से सक्रिय हुए। अलग-अलग स्थान पर उन्होंने सट्टेबाजी शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सटोरियों, जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 50 लाख कैश के साथ 4 सटोरिए पकड़ाए रायपुर पुलिस ने 50 लाख 35 हजार रुपए कैश के साथ 4 सटोरियों को पकड़ा है। चारों आरोपी ऑनलाइन सट्टा खिलाने और बेटिंग साइट्स की ढ्ढष्ठ बेचने का काम करते थे। साथ ही पुलिस ने सटोरियों से जब्त बैंक खातों में करोड़ों रूपए होल्ड करा दिया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में खम्हारडीह निवासी रितेश गोविंदानी (32), मौदहापारा निवासी मोहम्मद अख्तर (32), डीडी नगर निवासी विक्रम राजकोरी (32) और पुरानी बस्ती निवासी सागर पिंजानी (30) शामिल हैं। पुलिस अब सट्टा खेलने वाले और ढ्ढष्ठ खरीदने वालों की भी तलाश कर रही है।


















