स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज

  • 0 डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात

    0 रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी

    0 22वें वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

कोरबा। जिले में क्रिक्रेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कहे जाने वाला स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 16 फरवरी की शाम 7 बजे किया जाएगा इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रम व आतिशबाजियों के बीच इस स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। सभी मैच धूधिया रौशन में खेला जाएगा।
विगत 22 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने तैयारी पूरी की है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी शाम 7 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी मैच धुधिया रौशनी में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानों के साथ ही समस्त शासकीय विभागों की टीम को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीम शिरकत करेगी।

RO No. 13467/10