अमेरिका: ‘अब कोई शर्म नहीं बची है…’ बराक ओबामा ने ट्रंप के राजनीति को बताया ‘जोकरों का शो’

वाशिंगटन। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्तमान ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिकी राजनीति के गिरते स्तर पर तीखा हमला बोला है। एक हालिया साक्षात्कार में ओबामा ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के तहत अमेरिकी राजनीति को ”जोकरों का शो” (क्लाउन शो) बताया और कहा कि व्हाइट हाउस से हाल ही में जारी की गई बयानबाजी ने अधिकांश अमेरिकियों को परेशान किया है। ब्रायन टायलर कोहेन के ”नो लाइ” पोडकास्ट पर बातचीत करते हुए ओबामा ने उस विवादित वीडियो का जिक्र किया, जिसमें उन्हें और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा को आपत्तिजनक रूप से चित्रित किया गया था। इस मुद्दे पर ट्रंप द्वारा माफी न मांगने और इसे एक कर्मचारी की गलती बताने पर ओबामा ने कहा, ‘यह जानना महत्वपूर्ण है कि अधिकांश अमेरिकी इस व्यवहार को बेहद परेशान करने वाला मानते हैं।’

क्लाउन शो चल रहा है

शालीनता और मर्यादा का पतन ओबामा ने इंटरनेट मीडिया और टेलीविजन पर चल रही वर्तमान राजनीति को एक सर्कस की तरह बताया। उन्होंने कहा, ‘एक तरह का ‘क्लाउन शो’ चल रहा है। सच तो यह है कि उन लोगों में अब कोई शर्म नहीं बची है, जिन्हें पहले लगता था कि पद के प्रति मर्यादा, शिष्टाचार और सम्मान होना चाहिए। वह अब खो गया है।’

RO No. 13467/10