किम जोंग उन के परिवार में अब मचेगा क्लेश!

कोरिया, १६ फरवरी ।
दुनिया को अपनी धौंस दिखाने वाला उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन गृह क्लेश का सामना कर सकता है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया की एक जासूसी एजेंसी ने दी।उसका कहना है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए देश की अगली नेता बनने के लिए तैयार है और वह इसके बेहद करीब है। यह कदम भविष्य में जू को अपनी आंटी किम यो जोंग के खिलाफ खड़ा कर सकता है।
साउथ कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने पिछले हफ्ते सांसदों को बताया कि किम जू ए को आधिकारिक तौर पर किम का वारिस बनाया जाने वाला है। जू की आयु सिर्फ 13 वर्ष बताई जा रही है। इसकी टाइमिंग बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उत्तर कोरिया इस महीने के आखिर में अपनी सबसे बड़ी पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर रहा है। इसमें किम जोंग उन के बड़े लक्ष्य तय करने और अपनी पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि अब यह देखने वाली बात होगी कि किम जू ए इस कॉन्फ्रेंस में हजारों डेलीगेट्स के सामने अपने पिता के साथ आती है या नहीं। किम जू ए पहली बार नवंबर 2022 में एक लंबी दूरी के मिसाइल टेस्ट में सबके सामने आई थी।

RO No. 13467/10