
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा निर्देशित कार्यक्रमका सफल आयोजन पीएम श्री सेजेस बालको में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र दुबे तथा विशिष्ट अतिथि श्री जे.एन.दुबे, श्री प्रभात डंडसेना तथा महेंद्र थवाईत जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपने अनुभव मंच के माध्यम से साझा किया।प्रत्येक पीएम श्री सेजेस स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है ताकि भूतपूर्व छात्र के अनुभव का लाभ अध्यनरत छात्र प्राप्त कर सकें। मंचस्थ अतिथियों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि पीएम श्री सेजेस बालको से जिन विद्यार्थियों ने शिक्षा ग्रहण किया है वे सभी इस विद्यालय के अनुशासन, विद्यार्थियों को उपलब्ध समुचित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्वान शिक्षकों का मार्गदर्शन को प्राप्त करके राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम को गौरवांवित कर रहे हैं। जिसका लाभ अध्यनरत छात्रों को भी प्राप्त हो रहा है तथा वे भी अपने भविष्य को करने के लिए सक्षम हो पा रहे हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित,अनुशासित तथा सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रभात कुमार भगत जी ने उपस्थित सभी अतिथियों का तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री घनश्याम श्रीवास जी के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती निहारिका शुक्ला जी के द्वारा किया गया।






















