
मुरादाबाद, १७ फरवरी ।
कुंदरकी क्षेत्र के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी के घर के सामने बैठकर धरना देनी वाली महिला अधिवक्ता ने अब वाट्सअप पर दोनों के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशाट और दोनों के एक साथ मोबाइल खींचे गए फोटो प्रसारित किए है। महिला अधिवक्ता का कहना है कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी और शादी नहीं होने दूंगी। उधर भाजपा नेता की 19 फरवरी में शादी होने वाली थी, लेकिन अब रिश्ता टूट गया है। भाजपा नेता भी महिला अधिवक्ता पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। महिला अधिवक्ता पूर्व में भाजपा नेता पर चार माह पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश लोधी के घर पर शनिवार दोपहर रामपुर निवासी महिला अधिवक्ता पहुंच गई थी और भाजपा नेता को अपना प्रेमी बताते हुए धरने पर बैठ गई थी। शाम तक वह धरने पर बैठी रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिला अधिवक्ता को धरने से उठाया था। महिला अधिवक्ता का कहना है कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नेता ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। मैं अपने जीते जी उसे किसी और से शादी नहीं करने दूंगी। वह या तो मुझे अपनाए या मेरी हत्या कर दे महिला अधिवक्ता ने बताया कि इसने कई बार दुष्कर्म किया था। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद चार माह पहले इसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन इसने शादी करने की बात कहते हुए समझौता कर लिया था। मंदिर में उसने मुझसे शादी की थी और समाज के सामने शादी का वादा किया था। लेकिन अब वह दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।

















