बेटे की मौत के चलते सदमे में चल रहे माता-पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत धरदेई में ह्दयविदारक घटना सामने आई है। इकलौते पुत्र के मौत के सदमे में चल यहे माता-पिता ने ठीक एक साल बाद फासी लगाकार अपनी इहलीला
समाप्त कर ली है। इस घटना में गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो पन्ना का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने पुत्र की मौत के सदमे में फांसी लगाना उल्लेख किया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
शिवरीनारायण धाना के गांव धरदेई निवासी नावाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) अपने घर की बाड़ी में नीम पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जहां शुरू की गई प्रथम दृष्टि में बाहरी हस्तक्षेप के सकेत नहीं मिले लेकिन पर हर पहलू पर पुलिस ने जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी मिला जिसमें साल भर पहले ही उक्त दपति के इकलौते बटे आदित्य की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी इस सडक़ दुर्घटना से हुई मौत पर वह बहुत दुखी थे।
जवान बेटे की असमय मृत्यु ने माता पिता को भीतर तक तोड़ दिया था। बेटे की मौत के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे और सामान्य जीवन जीने में असमर्थ महसूस कर रहे थे। वे अक्सर गुमसुम रहते थे और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।
महाशिवरात्रि के दिन ही उसके एकलौते पुत्र की सडक़ दुर्घटना में मौत हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक यह अशंका जताई जा रही हैं कि मानसिक आघात और बेटे की मौत के दर्द ने दंपति को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। इस दुखद घटना के बाद सत्राटा पसरा हुआ है। पड़ोसियों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनके परिवार की मदद के लिए एकजुट हो रहे हैं। पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के हिसाब से पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल सदमे में ही फांसी लगाने की बात कहीं जा रही।
सुसाइड के पहले बनाया वीडियो, जानें क्या कहा..
पुत्र आदित्य पटेल की मौत से व्यथित रमा बाई पटेल और कृष्णा पटेल नै फांसी लगाने से पहले वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में दोनों अपने वकील से बात करते हुए पुत्र आदित्य पटेल के हादसे के बाद मिलने वाले क्लेम के पैसे को अपने दोनों बड़े भाई खोल बहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिलाने का वीडियो संदेश जारी किया था।

RO No. 13467/10