मेडिकल कॉलेज की राह में ग्रामीणों के रास्ते का रोड़ा

जांजगीर-चांपा। कुटरा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कुटरा में मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। जो स्वागतेय कदम है। लेकिन मेडिकल कालेज निर्माण के दौरान किसानों खेतों के रास्ते को रोक दिया जा रहा है। जो सरासर गलत है। निर्माण के दौरान किसान निर्माण कार्य से जुड़े – विवाद की जांच में अहम तथ्य सामने – आए हैं। जांच दल ने पाया कि – प्रस्तावित निर्माण के चलते पूर्व दिशा में आवागमन पूरी तरह बंद होगा है जबकि पश्चिम दिशा का मार्ग आशिक रूप से प्रभावित हो सकता है। इससे किसानों की खेतों तक पहुंच पर गंभीर असर पडऩे की संभावना जताई गई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि चारों ओर कम से कम 20 फीट चौड़ी सडक़ उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारंपरिक आवागमन बाधित न हो और खेती-किसानी प्रभावित न हो। उनका कहना है कि विकास कार्यों का स्वागत है, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों के अधिकार और आजीविका की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। जांच दल में नायब तहसीलदार वर्षा अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल रहे। मौके पर ग्राम संरक्षक राघवेन्द्र पाण्डेय, सरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुटरा के ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ पारंपरिक मार्ग को सुरक्षित रखा जाए या शीघ्र वैकल्पिक सडक़ की व्यवस्था की जाए ताकि विकास और किसानों के अधिकारों के बीच संतुलन बना रहे। बताया गया है कि सीमांकन का शेष कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। तब तक भू-अबंटन अधिकारी ने बाउंड्री वॉल बाउंड्री लाइन का कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन यदि समय रहते समाधान निकालता है तो विवाद की स्थिति टल सकती है और विकास कार्य भी सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगा।

RO No. 13467/10