मुख्यमंत्री ने किया दर्शन पूजन भगवान राजीवलोचन जी का

चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साए जी ने राजिम पहुंचकर भगवान राजीव लोचन का दर्शन पूजन करके पुण्य लाभ प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि के अवसर पर महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित चित्रोत्पला गंगा महाआरती में सम्मिलित होने के लिए यहां पहुंचे थे। भगवान राजीव लोचन के दरबार में श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर सहित पुजारी परिवार के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी का सम्मान किया। उन्हें दर्शन पूजन के उपरांत पुष्पमाला, शाल, श्रीफल तथा भगवान राजीव लोचन की आरती पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वय दयाल दास बघेल, राजेश अग्रवाल तथा विधायक रोहित साहू, संत रामशिरोमणि दास जी महाराज, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

RO No. 13467/10