पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच को बस्ती से कॉलोनी में शिफ्ट करने से नाराजगी

कोरबा। रजगामार में कई दशकों से संचालित पंजाब नेशनल बैंक को एसईसीएल की ओमपुर कॉलोनी में शिफ्ट किए जाने की कोशिश का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। बैंक से जुड़े लगभग 40 गांवों के लोग इस फैसले से नाराज हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।रजगामार क्षेत्र में कई दशक से संचालित पंजाब नेशनल बैंक स्थानीय लोगों की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। किसान, मजदूर, पेंशनधारी, स्व-सहायता समूह, छोटे व्यापारी और सरकारी योजनाओं के हितग्राही इसी शाखा पर निर्भर हैं।ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बैंक को बस्ती से लगभग 3 किलोमीटर दूर एसईसीएल की ओमपुर कॉलोनी में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।बैंक को बस्ती से ओमपुर कॉलोनी परिसर में स्थानांतरित किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का तर्क है कि कॉलोनी क्षेत्र मुख्य बस्ती से दूर है और वहां तक पहुंचने के लिए नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनधारियों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना मुश्किल होगा। किसानों का कहना है कि फसल सीजन और सरकारी योजनाओं के भुगतान के दौरान बैंक में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में दूरस्थ स्थान पर शाखा होने से और अधिक दिक्कतें बढ़ेंगी।ग्रामीणों की मांगबैंक को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखा जाए।यदि शिफ्टिंग अनिवार्य है तो बस्ती के नजदीक वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जाए।प्रशासन और बैंक प्रबंधन ग्रामीणों से चर्चा कर सहमति बनाए।ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन को लिखित आपत्ति सौंप दी है और चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

RO No. 13467/10