नगर में निकली शिव बारात पूर्व मंत्री जयसिंह हुए शामिल

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेहरूनगर मुक्तिधाम, बालको स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात शिव बारात यात्रा का ध्वज लेकर यात्रा का शुभारंभ किया एवं श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से बारात में सम्मिलित हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा विभाग बैरक बालको, बिही बाड़ी परसाभांठा, पुरानी बस्ती कोरबा (केन कॉलेज के पीछे स्थित शिव मंदिर) एवं दुरपा रोड स्थित काली मंदिर में श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात यात्रा में सम्मिलित होकर पूजन-अर्चन किया।

RO No. 13467/10