बेटे के खिलाफ हुए परिजन पेट्रोल से जिंदा जलाने की कोशिश

जशपुर। जमीन बिक्री में हिस्से की राशि मांगने पर हुए परिवारिक विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर पेट्रोल डाल आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इस कोशिश में मां और भाई ने भी साथ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में रहने वाली 25 वर्षीय प्रार्थियां कामना भगत पति कोशल राम ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके ससुर शिवशंकर यादव द्वारा दो वर्ष पूर्व जमीन बिक्री किया गया था, जिसमें उसके पति कौशल यादव उम्र 30 वर्ष द्वारा अपने हिस्से की मांग जाती थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसके ससुर शिव शंकर यादव, सास चन्द्रमुनी भगत एवं देवर अंकुश भगत एक राय होकर गाली-गलौज कर उसके पति के साथ मारपीट किए हैं। शिवशंकर यादव ने अपने ही बेटे कोशल यादव को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर माचिस जलाकर फेंक दी,जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

RO No. 13467/10