प्रेस क्लब के शुरूआती मैच में सीएसईबी को जीत

मेयर संजूदेवी ने सराहा प्रेस क्लब के आयोजन को
कोरबा। रेस क्लब द्वारा आयोजित केएल मेहता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच सीएसईबी ने जीत लिया। उसने एसईसीएल को हराया। टूर्नामेंट में कोरबा जिले की 16 टीम शामिल हो रही है। मेयर संजू देवी राजपूत ने खिलाडिय़ों को मौका देने के लिए प्रेस क्लब के इस आयोजन की सराहना की। कोरबा के ओपन थिएटर मैदान में प्रेस कब के द्वारा क्रिकेट का यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बिजली उत्पादन कंपनी कोरबा और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के बीच खेला गया। खिलाडिय़ों ने इस मौके पर शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में कोयला कंपनी की टीम को जीत मिली। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत नगर निगम के सभापति ठाकुर और वार्ड के पार्षद पंकज देवांगन अपनी बात रखी और आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाडिय़ों को मौका मिलता है और शहर को एक नई पहचान।प्रथम मैच की समाप्ति के बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, मनोज शर्मा, विजय खेत्रपाल एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

RO No. 13467/10