
कोरबा। संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मानस नगर के राज पटेल को महापौर संजू देवी राजपूत ने 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने राज पटेल को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 मानस नगर में रहने वाले राज पटेल ने आयोग की अगस्त में आयोजित मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है। निगम क्षेत्र में वे पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने कठिन परीक्षा को पास किया है। इसी उपलब्धि के लिए महापौर ने मंगलवार को अपने कक्ष में सम्मान निधि से यह राशि प्रदान की है। इस मौके पर राज की मां शकुंतला पटेल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सचिन तिवारी संजय झा के साथ उनके परिजन मौजूद रहे।















